ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

ED और केंद्र सरकार के खिलाफ संथाल समाज का प्रदर्शन, बोले- CM हेमंत पर आंच आई तो झारखंड फिर से जल उठेगा

ईडी (ED) और केंद्र सरकार के खिलाफ सोनोत संथाल समाज (Sonot Santhal Samaj) ने धनबाद में बीते शनिवार को पारंपरिक हथियार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

“आने वाले दिनों में बंद का आवाहन भी करेंगे”
संथाल समाज ने केंद्र सरकार द्वारा साजिश रच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने और ईडी सीबीआई का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सोनोत संताल समाज ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करेगी तो झारखंड फिर से जल उठेगा। जगह-जगह हम लोग इसका विरोध करेंगे। आने वाले दिनों में बंद का आवाहन भी करेंगे।

बता दें कि ईडी जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8 बार समन कर चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्र भेजकर प्रवर्तन निदेशालय के समन का जवाब दिया है। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईडी की टीम 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आकर बयान दर्ज कर सकती है। वहीं 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से उनके आधिकारिक आवास पर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। ईडी के अधिकारी सोरेन के आवास पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे और रात करीब साढ़े 8 बजे वहां से गए। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण पूरा इलाका किले में तब्दील हो गया।

Related Articles

Back to top button