ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बिहार के बेगूसराय में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर।

बेगूसराय, 08 दिसम्बर शासन-प्रशासन द्वारा हर्ष फायरिंग रोकने के लाख प्रयास के बावजूद बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार की देर शाम वीरपुर थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बच्चे के घायल होने की जांच अभी चल ही रही थी कि देर रात नयागांव थाना क्षेत्र में जयमाला के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है तथा घायल युवक समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित सांखमोहन गांव निवासी सिकंदर साह के पुत्र पिंटू कुमार साह के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल पिंटू को कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां गुरुवार को ऑपरेशन कर पीठ में फंसी गोली निकाली जाएगी, फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार वीडियोग्राफर के सहयोग के रूप में काम करता है। बुधवार की रात उसके गांव सांखमोहन से बारात दरियापुर आई थी। जहां की जयमाला के दौरान वीडियोग्राफी कोई अन्य कर रहा था तथा पिंटू मोबाइल से वीडियो एवं फोटो बना रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में गोली उसके पीठ में लग गई। गोली लगते ही लोग उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचे, जहां से कल्पना नर्सिंग होम ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button