ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

बीएसएफ के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियार, गोला-बारूद हुआ बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल बीएसएफ ने 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात एक ड्रोन देखा और इसके बाद उसने शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान उसे क्षेत्र से हथियार और गोला बारूद मिले। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में एक सफेद रंग की बोरी में रखा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ जिसमें हथियार और गोला-बारूद के अलावा 40,000 रुपये नकद थे। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से आतंक फैलाने के नापाक इरादों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

Related Articles

Back to top button