ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मंदिर में सेवा कर बहुत अच्छा लग रहा है कृषि मंत्री श्री कंषाना भोपाल के खाटू श्याम मंदिर में की सफाई।

भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल के कोलार स्थित खाटू श्याम मंदिर में सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई के राष्ट्रव्यापी आहवान पर मंदिर में सेवा कर बहुत अच्छा लग रहा है। मंत्री श्री कंषाना मंदिर में कीर्तन में भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व चल रहे सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की। मंत्री श्री कंषाना ने मंदिरों में स्वच्छता के इस पुनीत कार्य का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मंदिर में खाटू श्याम ट्रस्ट के सचिव श्री आर.सी. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री तुलसीराम अग्रवाल, श्री संतोष मिश्रा और अन्य भक्तजनों ने भी सफाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button