ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी आधे दिन की छुट्टी।

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित हो रहा है. इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने इस घोषणा की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.बताया जा रहा है कि धार्मिक भावनाओं के चलते केंद्रीय कर्मचारियों ने मांग की थी. इसके बाद कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन बंद रखने की घोषणा की है. आपको बता दें कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से अधिसूचना को जारी किया गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर है और वे काफी उत्साह में हैं. आपको बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में पीएम मोदी मुख्य पूजा करेंगे और इस समारोह में देश और विदेश से कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button