ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सीता बन परफॉर्म करेंगी हेमा मालिनी, पहली बार पहुंचीं अयोध्या नगरी

अयोध्या। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी 22 जनवरी, 2024 को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं. मथुरा की सांसद हेमा अयोध्या में हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर बेस्ड एक डांस ड्रामे का हिस्सा भी रहेंगी, जिसमें वह मां सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहली बार अयोध्या पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि राम की नगरी में पहुंची हूं और इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं. बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की है.'ड्रीम गर्ल' ने कहा कि मैं पहली बार अयोध्या आई हूं और रामायण में माता सीता का किरदार निभाने का मुझे मौका मिला है, जिसको मैं निभा रही हूं. इसके लिए मैं खुद को लकी समझती हूं. इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी रामभद्राचार्य ने किया है. हेमा मालिनी ने आगे कहा- 'पूरा बॉलीवुड 'राममय' है. कलाकार राम गीत गा रहे हैं. मैंने पिछले साल एक राम भजन भी गाया था. हर कोई सब कुछ राम पर तैयार कर रहा है.' हेमा ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम राम को लेकर आ रहे हैं और अब मथुरा की बारी है. मैं यहां बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं और पूरी दुनिया उस खास पल का इंतजार कर रही है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने लिए पर्सनल कुछ नहीं किया. सब कुछ देश के लिए किया है. हम अपनी संस्कृति को कैसे भूल सकते हैं. पीम मोदी सही ढंग से विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button