ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

सेंसेक्स में 1,628 और निफ्टी में 460 अंकों की गिरावट, ऑटो और बैंकिंग शेयर टूटे

शेयर बाजार में बुधवार (17 जनवरी) को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 पर आ गया। निफ्टी भी 460 अंकों की गिरावट के साथ 21,571 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और मेटल सेक्टर में दर्ज की गई। बैंक निफ्टी इंडेक्स सवा 4 फीसदी नीचे बंद हुआ, जिसमें HDFC Bank का शेयर सबसे ज्यादा 8% फिसदी गिरा जबकि IT सेक्टर में खरीदारी रही।

इससे पहले सेंसेक्स करीब 1400 अंक से ज्यादा गिरकर 71,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 400 अंक की गिरावट है। यह 21,650 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

बाजार में गिरावट के 4 कारण

  • बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली का असर पूरे बाजार पर पड़ा है। इससे निफ्टी बैंक 2.5% से ज्यादा गिर गया।
  • बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।
  • कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। डाओ जोंस में मंगलवार को 0.62% की गिरावट रही।
  • इजरायल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और पाकिस्तान में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 16 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 73,128 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 65 अंक की गिरावट रही। यह 22,031 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली थी।

Related Articles

Back to top button