ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर में राम की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, श्री राम-जय राम का गाया भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल और आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान रखा है। इसी बीच पीएम मोदी आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी मंदिर में राम की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने ‘श्री राम-जय राम’ भजन गाया।

पीएम मोदी ने लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर में रंगनाथ रामायण के श्लोकों को सुना। यह रामायण तेलुगु भाषा में लिखी गई है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक छह दिन पहले पीएम मोदी ने रामायण में खास स्थान रखने वाले लेपाक्षी का दौरा किया है।

लेपाक्षी मंदिर की मान्यता?
पौराणिक मान्यता के मुताबिक लेपाक्षी मंदिर वहीं स्थान है जहां जटायु घायल होने के बाद गिरे थे। जब रावण माता सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था, तभी रास्ते में जटायु ने रावण को रोकने की कोशिश की तो लंकापति ने उस पर हमला कर दिया। लेकिन मरने से पहले जटायु ने भगवान राम को बताया कि माता सीता को रावण दक्षिम की ओर ले गया है फिर राम ने उन्हें मोक्ष प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button