ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड शिक्षक के साथ जहरखुरानी, अंगूठी और रुपये ले गए बदमाश, 48 घंटे से बेहोश

ग्वालियर। रिटायर्ड शिक्षक के साथ जहरखुरानी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड शिक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। अचानक उनके बेटे के पास उनका फोन आया। वह सिर्फ यही बता पाए, आंख के सामने अंधेरा छा रहा है, तबियत खराब हो रही है। उनके स्वजन उन्हें लेने पहुंचे। जब अस्पताल में भर्ती करवाया तब पता लगा, रुपये और अंगूठी गायब हैं। वह 48 घंटे से बेहोश हैं। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका, यह घटना कैसे हुई, कितने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मुरार इलाके में रहने वाले उदयवीर धाकरे रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह रोज खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकलते हैं। उन्होंने बीते रोज खाना खाया। इसके बाद घर से टहलने जाने की कहकर निकल गए। काफी देर तक घर नहीं लौटे। इसी बीच उनके मोबाइल से उनके बेटे प्रवीण के पास काल आया। काल कर उन्होंने कहा-उनकी तबियत बिगड़ रही है, आंखों के सामने अंधेरा छा रहा है। इसके अलावा बताया- वह डीडी नगर स्थित खेल मैदान में हैं। काल आते ही बेटा खेल मैदान पहुंचा। घर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर वह थे। जब बेटा पहुंचा तो वह खेल मैदान में बेहोश पड़े हुए थे। इसके बाद उनका बेटा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में जब देखा तो जेब से रुपये और अंगूठी गायब थी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। डाक्टरों ने भी जांच में बताया कि उनके साथ जहरखुरानी हुई है। किसी खाद्य पदार्थ में जहर मिलाकर दिया गया है। अब पुलिस इनके घर से खेल मैदान के बीच लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे पता लग सके- आखिर घटना कितने बदमाशों ने की। फिलहाल एफआइआर दर्ज कर ली है। वृद्ध के होश में आने का इंतजार भी पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button