ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चलती कार में अचानक लगी आग पत्नी जिंदा जली पति 70 प्रतिशत जला

देवास (Dewas) से सोनकच्छ के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां पर चलती कार में लगी आग में एक महिला जिंदा जल गई है। महिला के साथ कार में मौजूद पति गंभीर रूप से झुलसा है और उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

यह घटना देवास के पास महुड़ी गांव में हुई है। इंदौर के रहने वाले दंपत्ति सुनील और राधाबाई शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रहने वाले किसी रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे। रविवार को दोनों अपनी कार से वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर निकले ही थे कि अचानक ही कार में आग लग गई और इस आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग इतनी भयानक थी कि दंपत्ति कार में फंस गए। सुनील ने तो किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन उनकी पत्नी कार से बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। सुनील भी लगभग 70% जल चुके हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सुनील को देवास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें इंदौर रेफर किया गया।
Must Read- भारत के एजुकेशन सिस्टम पर Anand Mahindra ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
जिन लोगों ने घटना को देखा है उनका कहना है कि आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि महिला कार से बाहर नहीं निकल पाई और पूरी तरह जल गई। महिला का सिर्फ कंकाल बचा है जिसे फॉरेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन यह बेकाबू हो गई थी। सूचना मिलने पर देवास और सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया।
चलती हुई इस कार में अचानक आग कैसे लग गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में लोगों ने यही बताया है कि चलती हुई कार में आग लगी है और महिला की मौत हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार चलती कार में आग किस वजह से लग गई, जो इतना बड़ा हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button