ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

शिवसेना के बाद अब होगा NCP का फैसला, अजित पवार गुट की अयोग्यता पर बड़ी खबर इसी महीने

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत पर विधानसभा स्पीकर का बड़ा फैसला आ गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने साफ कर दिया कि एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है।

ताजा खबर यह है कि शिवसेना के बाद अब इसी महीने शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुए बगावत पर फैसला आ सकता है। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत करते हुए भाजपा+शिवसेना गठबंधन का दामन थाम लिया था। इसके बाद एनसीपी में भी विधायकों की अयोग्यता का केस चल रहा है।

एनसीपी विधायकों की अयोध्या पर फैसला 31 जनवरी को संभव

शिवसेना विवाद की तर्ज पर विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को एनसीपी विधायकों की अयोग्यता पर भी फैसला करना है। स्पीकर के समक्ष मामले की सुनवाई जारी है।

माना जा रहा है कि 20 जनवरी तक क्रॉस एग्जामिनेशन पूरा कर लिया जाएगा। क्रॉस एग्जामिनेशन को लेकर फाइनल सुनवाई 23 जनवरी को हो सकती है। इसके बाद 25 जनवरी को एक और सुनवाई के बाद 27 जनवरी को अंतिम सुनवाई कर ली जाएगी और 31 जनवरी को फैसला सुना दिया जाएगा।

महाराष्ट्र की राजनीति का लोकसभा चुनावों पर असर

शिवसेना को लेकर स्पीकर का फैसला उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका रहा। इसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। एकनाथ शिंदे का मजबूत होना विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के लिए बुरी खबर है। इसी तरह यह अजित पवार गुट के पक्ष में फैसला गया, तो शरद पवार को झटका लगेगा। सीट शेयरिंग पर इसका असर होगा।

Related Articles

Back to top button