ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

जालंधर में पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग; पत्नी, बेटी, बेटा, सास और ससुर की मौत

लुधियाना: घर में जांच करने जाती हुई पुलिस।पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने मायके आई पत्नी, बेटी, बेटा समेत सास और ससुर को जिंदा जला दिया। आरोपी ने उस वक्त कमरे में आग लगाई जब परिवार सोया था। जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह कमरे में ही जिंदा जल गए।इस दर्दनाक घटना से इलाके में दशहत है। लोगों ने जैसे ही सुबह कमरा जला देखा तो वह हैरत में पड़ गए। कमरे से राख के रूप में शवों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, गांव खुरशैदपुरा निवासी काली सिंह का गांव बीटला में सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ विवाह हुआ था।विवाह के बाद उसके दो बच्चे बेटे और बेटी हुए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परमजीत कौर अपने बच्चों को लेकर मायके गांव बीटला चली गई। बीती रात उसका पति काली सिंह भी बीटला पहुंच गया।कमरा लॉक करके आग लगाईइस बीच जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो काली सिंह ने कमरे को लॉक कर दिया। इसके बाद काली सिंह ने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने और चीख-पुकार का भी काली सिंह को तरस नहीं आया।आरोपी बोला- मैंने लगाई आगअपनी आंखों के सामने ही उसने अपनी पत्नी, बेटी, बेटा, सास और ससुर को जिंदा जला दिया। काली सिंह ने बेरहमी से आग लगाने के बाद ललकारे मारे और कहा कि आग उसी ने लगाई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। काली सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button