ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मीशो एप से शांपिग करना पड़ा महंगा, सायबर ठग ने लगा दी 34 हजार की चपत

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति को शांपिग ऐप मीशो से ट्राउजर मंगाना महंगा पड़ गया। इस दौरान अज्ञात सायबर ठग ने उसे अपने जाल मे फंसाते हुए खुद को कोरियर सर्विस वाला बताकर ओटीपी भेजा, उसे क्लिक करते ही फरियादी के एकांउट से 34 हजार की रकम निकल गई। फरियादी ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच मे की थी। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने केस डायरी थाना पुलिस को भेज दी। पुलिस के अनुसार बैरागढ़ इलाके मे रहने वाले 32 वर्षीय दीपक शर्मा पिता मदनलाल शर्मा ने अपनी शिकायत मे बताया की बीते मार्च माह मे उन्होने ऑनलाइन शापिंग ऐप मीशो से एक ट्राउजर मंगाया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उससे कोरियर सर्विस वाला बनकर संपर्क किया और पैमैंट करने का कहते हुए उन्हें एक लिंक भेज दी। शातिरो ने उन्हे अपने झांसे में लेकर केवल पांच रूपए ट्रांसफर करने को कहा। दीपक ने जब ऐसा किया तो उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया जिसे आरोपियों ने पूछ लिया। इसके बाद फरियादी के एकाउंट से 34 हजार रूपए निकल गए। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियो की सुरागशी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button