ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

लक्षद्वीप घूमने का खर्चा, पर्यटक स्थल व जाने के लिए बेस्ट मौसम, जानिए सारे सवालों के जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने खुद देशवासियों से घूमने की सलाह दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की तुलना लक्षद्वीप से करने की बहस छिड़ गई है। यह चर्चा मालदीव के उच्च पदस्थ अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से शुरू हुई थी। इस विवाद के कारण बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाने की प्लानिंग रद्द कर दी है।

सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग अब छुट्टियों में लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं। यह जानना चाह रहे हैं कि लक्षद्वीप कैसे जाएं। यहां जाने का रूट और कितना किराया लगेगा। अगर आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।

लक्षद्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय

लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री सेल्यियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की जा सकती है। ग्रमियों में यहां मौसम सुहाना रहता है।

लक्षद्वीप कैसे जाएं?

अगर आप प्लेन से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं को कोच्चि के अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक करना पड़ेगा। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप के लिए एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाइट प्रोवाइट करती है। दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया एक तरफ का करीब 12 हजार है। मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगत्ती एयरपोर्ट का किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है।

 

लक्षद्वीप टूर पैकेज

लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट टिकट एक महीने पहले बुक कर लें। यह आपको काफी सस्ता पड़ेगा। वहीं, टिकट बुक करते समय क्रिकेड कार्ड से भुगतान करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। लक्षद्वीप टूर पैकेज में ट्रैवल को छोड़कर बजट प्रति व्यक्ति 20 से 30 हजार हो सकता है।

लक्षद्वीप में घूमने की जगहें

लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप घूमने लायक जगह है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग सहित कई एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button