ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

समर्थ को थप्पड़ मारने पर अभिषेक को मिली सजा, बिग बाॅस ने लिया बड़ा फैसला

इंदौर।  टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। पिछला हफ्ता सभी कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किल रहा है। वहीं, अब अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ लगा दिया है। इस इंसिडेंट को देखने के बाद घरवालों से लेकर दर्शक सभी हैरान रह गए। लोग ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। अभिषेक को बाहर बड़े-बड़े टीवी सितारों और बाॅलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिला है। कहा जा रहा था कि अभिषेक को अपनी इस हरकत के कारण घर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिग बाॅस अभिषेक की इस हरकत को ऐसे ही नहीं जाने देंगे।

अंकिता ने लिया बड़ा फैसला

बिग बाॅस के घर की नई कैप्टन बनी अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अभिषेक के इस थप्पड़ इंसिडेंट पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल, इस इंसिडेंट के बाद बिग बाॅस ने अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी और मनारा को कंफेशन रूम में बुलाया था। बिग बाॅस ने तीनों से यह पूछा कि क्या वह अभिषेक को घर में रखना चाहते हैं या फिर नहीं। इस सवाल के जवाब पर तीनों ने सहमति जताते हुए कहा कि वे अभिषेक कुमार को घर से एविक्ट करना चाहते हैं। लेकिन अभिषेक को अपनी हरकत के कारण घर भेजना है या फिर एक मौका और देना है। यह अंकिता के हाथ में था।

बिग बाॅस के घर से बाहर हुए अभिषेक

अंकिता ने फाइनली बिग बॉस के मेकर्स को बताते हुए अभिषेक को घर से बाहर निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 से बेघर होने का फैसला सुना दिया है। इस फैसले से फैंस काफी निराश हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि यह फैसला गलत है। इसे लेकर अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और समर्थ जुरेल पहले भी बात कर चुके थे, जिसमें गेम प्लानिंग साफ देखी जा रही थी।

 

Related Articles

Back to top button