ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सुल्तानपुर: बाप-बेटी एक साथ बने लेखपाल, सेना से हुए रिटायर तो बेटी संग शुरू की थी पढ़ाई

सुलतानपुर: कहते है हौंसले बुलंद हो तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी और कामयाबी दो गुनी हो तो क्या ही कहना। उतर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक परीक्षा में बाप और बेटी दोनों ने एकसाथ सफलता हासिल की। बाप बेटी की सफलता की चर्चाएं क्षेत्र में है। हर कोई दोनों को बंधाई देने उनके घर पहुंच रहा है।

दरअसल, सुलतानपुर जिले के बल्दीराय तहसील अंतर्गत उमरा पूरे जवाहर तिवारी गांव के रहने वाले रवींद्र त्रिपाठी के घर बंधाई देने वालों का तांता लगा है। बंधाई भी ऐसी की आप सुनेंगे तो खुद अचंभित हो जाएंगे। दरअसल इस घर में एसएससी की प्रतियोगी परीक्षा में दो लोगों ने  सफलता प्राप्त की। एक तो इस घर की लाडली बेटी तो दूसरा उस बेटी का पिता। रवींद्र त्रिपाठी 2019 में सेना से सेवानिवृत्त हो गए घर आए तो उन्हें लगा की अभी तक सेना में रहकर देश की सेवा कर ली है। अब कुछ समाज की सेवा की जाए सो रवींद्र त्रिपाठी ने एक बार फिर से पढ़ाई अध्ययन में मन लगाने लगे और यहां उनकी सहयोगी बनी उनकी अपनी लाडली बेटी प्रिया बाप और बेटी मन लगा कर पढ़ने लगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश अधिनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा का फॉर्म निकला पिता पुत्री ने फॉर्म भरा परीक्षा दी और सफलता पाई बाप बेटी का एक ही विभाग में नौकरी(लेखपाल) मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के लोगों को मिली तो सभी इन बाप बेटी को शुभकामनाएं देने पहुंचने लगे। परिजनों का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी खुश परिवार के बुजुर्ग कहते है। आज उनके परिवार को दोहरी खुशी मिली है,जिससे सभी प्रसन्न है।

Related Articles

Back to top button