ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के साथ युवक ने किया ये कांड, पीड़िता की बेटी के साथ भी करने लगा बदसलूकी

शिवपुरी।  शिवपुरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जूते से पीटा गया। आरोपी युवक ने महिला की बेटी के साथ भी बदसलूकी की। बेटी ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने मारपीट की धाराओ में केस दर्ज कर उसे चलता कर दिया। घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के सूखा राजापुर गांव में 28 दिसंबर की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस पहुंच कर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने के लिए एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया से शिकायत की। वहीं महिला ने मारपीट का वीडियो भी सौंपा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि 29 दिसंबर को ही उचित धाराओं में एफआईआर कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

वहीं मामले में पीड़िता ने बताया कि, 28 दिसंबर की शाम को वेअपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला छोटू परिहार आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो बेटी मौके पर पहुंच गई। उसे देखकर छोटू भड़क गया। उसने महिला को जूते से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जब महिला की बेटी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने रन्नौद थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में ही केस दर्ज किया गया। फिर न्याय की मांग करने महिला एसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। वहीं रन्नौद थाना प्रभारी नीतू धाकड़ का कहना है कि महिला की शिकायत पर पहले मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 दिसंबर को छेड़छाड़ की धारा लगाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button