ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

नए साल का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें सभी मूलांकों का साप्ताहिक अंक राशिफल

इंदौर। मूलांक 1- साल के पहले सप्ताह सबकुछ अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रु आपके आगे घुटने टेक देंगे। गुरुवार को परिवार में किसी से मतभेद हो सकते है। शनिवार और रविवार सबसे सुखद दिन रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

मूलांक 2- काम की गति और आवक में कमी रहेगी। इस हफ्ते धैर्य बनाए रखें। बुधवार से आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार को खुशी का समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मूलांक 3- नए साल में समस्याओं से निजात मिलेगा। नए काम करने को मिल सकते हैं। आय में सुधार होगा। योजना समय पर पूरी होंगी। विवादों में विजय प्राप्त होगी। शुक्रवार को कार्यस्थल पर आरोप लग सकते हैं।

मूलांक 4- सोमवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही व्यवहार आक्रामक हो सकता है। बुधवार को परिवार संग सैर पर जाने का मौका मिलेगा। शनिवार को कुछ परेशानी रह सकती है। आय में कमी हो सकती है।

मूलांक 5- साल 2024 का आरंभ जोरदार तरीके से होगा। आय बेहतर बनेगी। मंगलवार को अनुकूलता प्राप्त होगी। खुद के प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। शुक्रवार को आय में कमी आ सकती है।

मूलांक 6- सोमवार और मंगलवार को मानसिक परेशानी रहेगी। लोगों का व्यवहार विचलित करने वाला हो सकत है। गुरुवार को प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुक्रवार को भाग्य मजबूत होगा। धन की प्राप्ति रविवार से सुगम होगी।

मूलांक 7- इस सप्ताह पिछले समस्याओं का अंत होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यय की अधिकता होगी। गुरुवार को सफलतादायक समय रहेगा। शनिवार और रविवार का दिन पक्ष का रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा।

मूलांक 8- नए साल के पहले हफ्ते में भाग्य का साथ मिलेगा। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। बुधवार से अटके काम में गति आएगी। शुक्रवार सुखमय रहेगा। किसी बड़ी परेशानी का हल शनिवार तक मिलने की संभावना है।

मूलांक 9- आय संबंधी व्यवधान होंगे। मंगलवार को अज्ञात भय और चिंता रहेगी। गुरुवार से इसमें सुधार दिखाई देगा। शनिवार से सफलता प्राप्त होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button