मुख्य समाचार
कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कल मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
मुरैना। कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 30 दिसंबर शनिवार को मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री तोमर 30 दिसंबर को पूर्वाहन 11 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर वाया बानमोर, बसैया, दिमनी होते हुए मुरैना जिले के अंबाह पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे अंबाह में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री तोमर शाम 5 बजे अंबाह से प्रस्थान कर शाम 5:30 बजे ग्राम नावली पहुंचेंगे। मंत्री श्री तोमर रात्रि विश्राम ग्राम नावली में करेंगे।


