ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

MPPSC 2019 का रिजल्ट जारी, सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से लटकी राज्यसेवा परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी हो गई है। आपको बता दें की सतना की प्रिया पाठक ने टॉप किया है। प्रिया पाठक ने डीसी सेकंड रैंक का पद हासिल किया है।  लड़कियों ने टॉप 3 में बाजी मारी है। बता दें कि यह परिणाम 87 प्रतिशत के आधार पर जारी किये गए है। इस तरह 13 फ़ीसदी नतीजों को होल्ड पर रखा गया है। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद इन नतीजों को जारी किया जाएगा। इस तरह दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाओं के बाद एक परिणाम किया गया हैं। इंदौर की सिम्मी यादव डबल डिप्टी कलेक्टर बनी हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 7 लड़कियां

इस बार टॉप-10 में सात लड़कियों ने बाजी मारी है। सतना की प्रिया पाठक ने टॉप किया है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं।

आपको बता दें की MPPSC की यह परीक्षा 571 पदों के लिए आयोजित की गई थी। 87 फीसदी नतीजे के आधार पर फिलहाल 472 पदों के नतीजों का ऐलान किया गया है।MPPSC द्वारा घोषित नतीजों में कुल 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 कोषालय अधिकारी समेत वाणिज्यिककर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक जैसे पदों के लिए चयन सूची घोषित की है।

Related Articles

Back to top button