ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कांग्रेस ने संगठन में किया बदलाव, प्रियंका गांधी को यूपी से हटाया, सचिन पायलट बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन में बदलाव किया है। उन्होंने देश भर में अपने प्रभारी महासचिवों को बदल दिया है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी से मुक्त कर अविनाश पांडे को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से उपेक्षित महसूस कर रहे सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा है। वह छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव नियुक्त हुए हैं।

संगठन में हुए बड़े बदलाव में सबसे हैरान करने वाली बात प्रियंका गांधी को कोई भी पोर्टफोलियो नहीं दिया जाना है। कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है। जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश दो राज्य दिए हैं। रणदीप सिंह को कर्नाटक में भेज दिया है। दीप बाबरिया दिल्ली और हरियाणा संभालेंगे। कुमारी सैलजा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश को संगठन में कम्यूनिकेशन देखने का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं हर वक्त राहुल गांधी के साथ दिखने वाले केसी वेणुगोपाल संगठन देखेंगे।

Related Articles

Back to top button