ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

छत्तीसगढ़ से थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात

रायपुर। Raipur News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार को छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने मुलाकात की। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आइएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक ननकू राम साहू, भूपेंद्र ठाकुर, सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे। बता दें कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के चिन्मय ठाकुर, कांकेर से धनंजय साहू, सक्ति से सौरभ कपूर, रायपुर से कुशाग्र गर्ग व भिलाई से प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है।

कैप्‍टन के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट का पद आता है। लेफ्टिनेंट को यंग ऑफिसर भी कहा जाता है। क्योंकि सीडीएस और एनडीए का एग्जाम क्लीयर करने के बाद आईएमए और ओटीए में ट्रेनिंग लेने के बाद कैडेट्स को फर्स्ट रैंक लेफ्टिनेंट ही मिलता है। लेफ्टिनेंट के बैज पर दो स्‍टार लगे होते हैं।

Related Articles

Back to top button