ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दूसरी बार के विधायक नारायण पंवार बने मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

राजगढ़। राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक नारायणसिंह पंवार को मोहन यादव मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. उनके मंत्री बनने की सूचना मिलने के साथ ही जिले में उल्लास देखने को मिला।

दो बार जीते, दो बार हारे

नारायण सिंह पंवार राजगढ़ जिले के सीनियर भाजपा नेता हैं। वह 2013 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2023 में दूसरी बार विधायक चुने गए। 2018 व 2020 उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 2023 में पार्टी ने फिर से उन्हें मौका दिया व वह जिले में सबसे अधिक 36211 वोटो के रिकार्ड मतो से जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद से उनके मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे।

9.30 पर आया फोन, तो भोपाल रवाना

सुबह करीब 9.30 बजे नारायण सिंह पंवार के पास फोन आया ओर मंत्रिमंडल में जगह देने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के साथ ही पंवार भोपाल के लिए रवाना हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक जिले में उन्हें मंत्री बनाए जाने की खबर आग की तरह फैल गई। इसी के साथ समर्थकों का भोपाल पहुंचना शुरू हो गया। जिले में भी समर्थकों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लोकसभा को साधने दिया मौका

नारायणसिंह पंवार को मंत्री बनाकर लोकसभा क्षेत्र को को साधने का जतन है। राजगढ़ लोकसभा की चार विधानसभा सीटों राजगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर व सुसनेर में सोंधिया समाज का बड़ा वोट बेंक है। ऐसे में माना यही जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके मंत्री बनने से भाजपा को इस क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

राजगढ़ जिले से तीसरी बार मंत्री

यह तीसरा मौका है, जब राजगढ़ जिले से किसी को मंत्री बनाया है। सबसे पहले 2003 में ब्यावरा विधायक बने बद्रीलाल यादव राज्यमंत्री बनाए गए थे। हालांकि वह पांच साल मंत्री नहीं रहे थे। इसके बाद 2018 कांग्रेस सरकार में खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया था। वह भी पांच साल मंत्री नहीं रहे. कमलनाथ सरकार गिरने के साथ ही उन्हें भी मंत्री पद गंवाना पड़ा था। अब तीसरी बार अब नारायण सिंह पंवार को मंत्री बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button