ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

बीजेपी कार्यालय में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप सीएम भी थे मौजूद

 चुनावी चर्चा के बीच बीजेपी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब शिगगांव कैंप कार्यालय में एक कोबरा सांप दिखा। इस समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शिगगांव कैंप कार्यालय पहुंचे हुए थे। जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने फौरन लोगों को आसपास से हटाया। बाद में सांप को सुरक्षित कैंपस से बाहर ले जाया गया। वीडियो में सांप को कार्यालय परिसर में रेंगते हुए देखा जा सकता है। सांप ने घास में छुपने की भी कोशिश की। देखिये वीडियो –

मतगणना जारी

उधर, कर्नाटक में कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है और बीजेपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं, कर्नाटक के शुरुआती रुझानों के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया है कि राज्य में सरकार BJP ही बनाएगी।

कौन बनेगा किंगमेकर?

10 मई को मतदान समाप्त होने के बाद हुए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई थी। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है। इस चुनाव में जेडीएस को भी अच्छी सीटें मिलने की संभावना दिख रही है। ऐसे में नई सरकार के गठन में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की भूमिका अहम हो सकती है।

Related Articles

Back to top button