ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

अब शिवसेना ने बढ़ाई INDIA की टेंशन, 23 सीटों पर ठोकी अपनी दावेदारी

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी। राउत ने कहा कि इस सप्ताह के शुरु में राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी.वेणुगोपाल से बातचीत की थी।

राउत ने कहा, ‘‘हम 23 सीट पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हम हमेशा इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ते हैं।” शिवसेना (यूबीटी), महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं। तीनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस'(इंडिया) का भी हिस्सा हैं।

राउत ने इस सवाल पर टिप्पणी नहीं कि कांग्रेस और राकांपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है। यह (बातचीत) दिल्ली में होगी क्योंकि महाराष्ट्र में कोई (कांग्रेस) नेता नहीं है जो फैसला ले सके। और अगर नेता है तो उसके पास फैसला करने का अधिकार नहीं है। उन्हें दिल्ली से पूछना ही होगा।”

अविभाजित शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर 23 सीटों पर लड़ा था जिनमें से 18 पर उसे जीत मिली थी। इन 18 सांसदों में से अब 13 सांसद शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के साथ हैं। शिवसेना का पिछले साल जून में विभाजन हो गया था।

Related Articles

Back to top button