ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ ।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ. इस दौरान सबसे पहले भाजपा बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम ने छत्?तीसगढ़ के मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में 9 नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, सभी मंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे. सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. उनके साथ ही सात अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को 13 दिसंबर को शपथ दिलाई गई थी, जबकि नौ अन्य विधायकों को आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. नारायणपुर विधायक केदार कश्यप और अनुसूचित जाति से नवागढ़ के विधायक दयालदास बघेल उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंंने मंत्री पद की शपथ ली. साथ ही कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. साय ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे और पूर्ववर्ती रमन कैबिनेट के चार पूर्व मंत्रियों पर दांव खेला है. साथ ही सबसे अधिक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वर्ग से पांच विधायकों को मंत्री पद देने का निर्णय लिया गया है, जो कि पहली बार मंत्री बने. इनमें कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा शामिल हैं. पूर्व मंत्रियों में सामान्य वर्ग से रायपुर-दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति वर्ग से रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप और अनुसूचित जाति से नवागढ़ के विधायक दयालदास बघेल को मंत्री बनाया गया है. नए मंत्रियों के नामों की घोषणा करते हुए कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया को राजभवन में शपथ समारोह की जानकारी दी थी. गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री नियुक्त होते हैं. इनमें अभी तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं और अभी 13वां मंत्री का फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button