ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

गृह मंत्री अमित शाह, जेपी  नड्डा ने किया BJP कार्यालय का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने असम के गुवाहाटी में आज नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुजुर्ग कार्यकताओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन बीजेपी कार्यकर्ताओं के पांव धोए जो 1990 के पहले से राज्य में पार्टी के साथ रहे हैं। ऐसे 75 दिग्गज भाजपा नेताओं के पैर धोने का कार्यक्रम बनाया गया था। इस मौके पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बीजेपी के प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।
भाजपा का नया कार्यालय वशिष्ठ चरियाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बनाया गया है।  बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं

Related Articles

Back to top button