ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

‘मल्लिकार्जुन खरगे हों इंडिया गठबंधन का पीएम चेहरा’, ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मंगलवार को दिल्ली में बैठक हुई। इस बैठक में सांसदों के निलंबन से लेकर ईवीएम और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर खरगे ने कहा कि हमें चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए।

नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जेडीयू से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, डीएमके की ओर से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

कितनी बैठक हुई?
इससे पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीन बैठकें हो चुकी है. इसमें पहली मीटिंग बिहार के पटना में 23 जून को हुई थी। वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी। इसके अलावा तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की यह आखिरी बैठक थी।

Related Articles

Back to top button