ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

5वीं बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे पुतिन, 2024 में मिल सकती है रूसी राष्ट्रपति को बड़ी खुशखबरी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि वह देश के शीर्ष पद के लिए 2024 में होने वाला अगला चुनाव भी लड़ेंगे। रूस की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पुतिन ने इस घोषणा से छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसमें उनका जीतना तय माना जा रहा है।

केजीबी के एजेंट रह चुके पुतिन अगर फिर से चुनाव जीतते हैं तो वह पांचवीं बार इस पद को संभालेंगे। पुतिन अभी 71 साल के हैं और रूसी संविधान में किए गए बदलाव के मुताबिक वह अभी साल 2036 तक सत्‍ता में बने रह सकते हैं। इस तरह से पुतिन अभी एक और बार चुनाव लड़ सकते हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि पुतिन के लिए साल 2024 बहुत खास होने जा रहा है और यूक्रेन से उन्‍हें गुड न्‍यूज भी मिल सकती है।

लगभग एक चौथाई सदी तक सत्ता में रहने के बाद और यूक्रेन युद्ध के काफी महंगा साबित होने के बावजूद पुतिन को अभी भी व्यापक समर्थन प्राप्त है। यूक्रेन युद्ध में रूस के भी हजारों लोग मारे गए हैं और इसकी वजह से रूस के भीतर बार-बार हमले हुए हैं तथा एक हमला क्रेमलिन पर भी हुआ। जून में येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा किए गए अल्पकालिक विद्रोह से व्यापक अटकलें लगने लगी थीं कि पुतिन अपनी पकड़ खो सकते हैं, लेकिन वह स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रहे।

रूस में जब चुनाव होने वाले हैं तब वहां पुतिन के सारे विरोधी या तो जेल में हैं या विदेश में रहने को मजबूर हैं। पुतिन ऐसे समय पर फिर से राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं जब रूस यूक्रेन के युद्ध में फंसा हुआ है। वहीं विश्‍लेषकों का मानना है कि पुतिन के लिए साल 2024 फिर से राष्‍ट्रपति बनने के अलावा कई और खुशियां ला सकता है।

Related Articles

Back to top button