ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धुरागांव में स्थापित इमली प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ

रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा, सांसद  दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष  चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक  राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक  मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर  चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र संचालक से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धुरागाँव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां रोजगार सृजन के लिए स्थानीय वनोपज और कृषि उपज का यहीं प्रसंस्करण आवश्यक है तथा यह संयंत्र इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। संयंत्र के संचालक कार्तिक कपूर ने बताया कि इस संयंत्र में प्रतिदिन 10 मिट्रिक टन इमली गुदा, 5 मिट्रिक टन इमली चपाती और 3 मिट्रिक टन इमली बीज का पाउडर बनाने की क्षमता है। यह संयंत्र सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पीईबी और पफ पैनल में कुल निर्माण के 35000 वर्ग फुट के साथ 2 एकड़ में फैला हुआ है। खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण यहां किया गया है। इसके साथ ही , उपकरणों के तौर पर प्रीमियम गुणवत्ता वाला स्टील का उपयोग किया गया है। यहां एफएसएसएआई के सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यह संयंत्र पूरी तरह से स्वचालित है, पावर बैकअप, निर्बाध निर्माण के लिए मैनुअल मोड में काम करने का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button