ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के बाग में देश का पहला यूनेस्को जियो पार्क बनाने का प्रयास तेज

धार। मप्र के धार जिले में बाग स्थित डायनासोर जीवाश्म पार्क को यूनेस्को जियो पार्क के रूप में विकसित करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। लखनऊ की बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आफ पेलियो साइंसेज के तीन विज्ञानियों ने जियो हेरिटेज से जुड़ी साइट का दौरा किया।

विज्ञानियों का दल वैज्ञानिक मान्यता और प्रामाणिकता के साथ यूनेस्को को दस्तावेज प्रस्तुत करेगा। यदि इसमें सफलता मिलती है तो बाग का पार्क देश का पहला यूनेस्को जियो पार्क बन जाएगा और यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

बता दें कि दो साल की कार्ययोजना के तहत ग्लोबल जियो पार्क के रूप में मान्यता देने के लिए सभी भू-विज्ञानी बाग तथा आसपास के जीवाश्म क्षेत्र में मौजूद है। इसी वजह से जुलाई-2023 में वन विभाग ने जीवाश्म विज्ञान से जुड़ी लखनऊ की विज्ञानी संस्था के साथ एमओयू साइन किया था।

ओपन म्यूजियम का नाम नर्मदा जीवाश्म विहार प्रस्तावित

बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट की ओर से निदेशक डा. महेश ठक्कर, डा. शिल्पी और डा. विवेशवीर कपूर ने वन विभाग के अधिकारियों, इको टूरिज्म की सीईओ समिता राजौरा के साथ वर्कशाप में हिस्सा लिया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ शृंगार श्रीवास्तव की मौजूदगी में धार में बैठक हुई।

इसमें पार्क की योजना को लेकर चर्चा हुई। खासकर ओपन म्यूजियम को शीघ्र पूरा करने की बात हुई। इस ओपन म्यूजियम का नाम नर्मदा जीवाश्म विहार रखा जाना प्रस्तावित है।

पार्क के विकास के विशेष प्रयास – धार जिले में बाग के नजदीक डायनासोर नेशनल पार्क वर्ष 2011 में घोषित हुआ था, लेकिन इसके विकास को लेकर विशेष प्रगति नजर नहीं आई। गत वर्ष से इको टूरिज्म बोर्ड की सीईओ समिता राजौरा ने पार्क के विकास लिए विशेष प्रयास किए।

देश में एक भी यूनेस्को जियो पार्क नहीं

समूचे भारत में एक भी यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क नहीं है। जबकि, दुनियाभर के 46 देशों में 195 यूनेस्को जियो पार्क हैं। अब भारत में पहला यूनेस्को पदनाम दिलाने के लिए धार जिले में गतिविधियां चल रही हैं। इसी के तहत सात और आठ दिसंबर को लखनऊ के साथ फील्ड वर्कशाप आयोजित की गई थी।

Related Articles

Back to top button