ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अब कुत्ते-बिल्ली भी ट्रेन में आसानी से कर सकेंगे सफर

भोपाल। पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप अपने पालतू जानवरों को आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर अपने साथ सफर में ले जा सकेंगे। रेल मंत्रालय ने ट्रेन के एसी-1 श्रेणी में कुत्ते-बिल्ली की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे रेल यात्री को अपने पालतू पशुओं को ट्रेन में ले जाने में सहूलियत होगी। भोपाल रेल मंडल अधिकारियों का कहना है कि कुत्ते-बिल्ली की टिकट बुकिंग का अधिकार टीटीई को देने पर विचार किया जा रहा है।
रेलवे ने हाल ही में पशु प्रेमियों की संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे यात्रियों के बीच सर्वे करवाया था। 70 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने कहा था कि वर्तमान में यात्री को अपने पशु को ट्रेन में ले जाने के लिए प्लेटफॉर्म के पार्सल बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक करानी होती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
फीडबैक ध्यान में रखकर कुत्ते-बिल्ली की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड ने क्रिस से सॉफ्टवेयर में बदलाव के लिए कहा है। जिससे आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को शुरू किया जा सके। पालतू पशुओं को ट्रेन में ले जाने में सहूलियत के लिए तैयार किया प्रस्ताव एसी-1 के दो बर्थ या चार बर्थ के कूपे में ही लागू होगा।
रेलवे के नियमों के अनुसार, कुत्ते को डॉग बॉक्स में रखकर सेकंड क्लास लगेज और ब्रेक वैन में ले जाया जा सकता है। इसके अलावा, ट्रेन से आप अपने पालतू कुत्ते को फस्र्ट क्लास एसी कोच में ले जा सकते हैं। बशर्तें आपको उसके लिए 2 बर्थ या 4 बर्थ वाले कूपे को पूरा बुक कराना पड़ेगा। ध्यान रहे एसी सेकंड क्लास, एसी चेयर कार और एसी 3 स्लीपर क्लास में पेट को साथ के जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी आप पालतू कुत्ते को नहीं ले जा सकते हैं। साथ ही ट्रेन में सिर्फ एक कुत्ते की बुकिंग की जा सकती है और यह भी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होती है। कुत्ते की बुकिंग के लिए एडवांस बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पालतू कुत्ते को अपने साथ ले जाने या एसएलआर कोच में बुक करने के लिए रेलवे प्रति कुत्ता 60 किलोग्राम के हिसाब से लगेज चार्ज करता है।

Related Articles

Back to top button