ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

Porsche में मवेशियों का चारा ढोती महिला किसान का वायरल हुआ वीडियो, करोड़ों में है लग्जरी गाड़ी की कीमत

पंजाब और हरियाणा के किसान, जिनके पास सैकड़ों एकड़ जमीन है वे कृषि कार्य से ही काफी ऐश और आराम की जिंदगी व्यतीत करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला किसान का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में हरियाणा की महिला किसान लग्जरी Porsche 718 Boxster स्पोर्ट्सकार में मवेशियों का चारा ले जा रही है। महिला गाड़ी की सीट से बाहर निकलती है और कार से मवेशियों का चारा निकालती है। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं।

बता दें Porsche 718 Boxster स्पोर्ट्सकार की कीमत 1.37 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.54 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 295 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती हैं।

Related Articles

Back to top button