ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कूनो में घूम रहे चार चीतों में से एक मादा चीता की कॉलर आईडी खराब नहीं हो पा रहा संपर्क

श्योपुर। कूनो के जंगल घूम रहे चार चीतों में से एक मादा चीता निर्भया जंगल की सीमा से बाहर पहुंच गई है। बताया जाता है कि उसकी कॉलर आईडी में खराबी की वज़ह से काफी समय से कूनो प्रबंधन उसे ट्रैक भी नहीं कर पा रहा है। कूनो के बाहर जाने की ख़बर भी उसे ग्रामीणों के जरिए मिली है।

पार्क प्रबंधन पगमार्क और ड्रोन कैमरे का सहारा लेकर उसकी तलाश कर रहा है। इसके अलावा कॉलर आईडी ठीक करने के लिए तकनीकी टीम से भी सहयोग मांगा है। इन दिनों विशेषज्ञ चारों चीतों को किसी तरह ट्रेंकुलाइज कर वापस बाड़े में लाने की कवायद में जुटे हैं। बाड़े में 11 चीतों को बंद किया जा चुका है, जिनके स्वस्थ होने का दावा भी कूनो पर प्रबंधन ने किया है। चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण और तेजस की पीएम रिपोर्ट में नहीं मिले कॉलर आईडी से गंभीर घाव। बताया जाता है कि अब तक 11 चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण और तेजस की पीएम रिपोर्ट में कॉलर आईडी से किसी भी प्रकार के गंभीर संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं। साढ़े पांच साल की उम्र में तेजस का वज़न 43 किलो था जो औसत 55-60 किलो से काफी कम था। उसकी गर्दन के पीछे बाहरी घाव सतही थे, जिसमें सिर्फ स्कीन पर खरोच था। इसमें छेद वाला कोई घाव नहीं था। उसकी किडनी में परेशानी, प्लीहा में गांठ थी।

Related Articles

Back to top button