ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

हरियाणा के सोनीपत में मरने के बाद भी ईलाज करता रहा होस्पिटल मृतक का 14 लाख का बिल बनाया।

हरियाणा के सोनीपत में एक अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं. मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने लाखों रुपये का बिल बनाने के लिए मौत के बाद भी मरीज का इलाज करता रहा.अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर और भी कई आरोप लगाए हैं. परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनके मरीज की मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जानबूझकर उन्हें इलाज के लिए रखा और लाखों रुपये का बिल बना दिया.मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली है.यह भी सोनीपत के राई गांव में रहने वाले धर्मवीर के परिवार ने 10 दिन पहले धर्मवीर को हाई बीपी की शिकायत के बाद सोनीपत के फिम्स अस्पताल में दाखिल करवाया था. उसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग की नस फट चुकी है और वो लोग 4 लाख रुपये जमा करा दें, ऑपरेशन के बाद धर्मवीर भी ठीक हो जाएगा.परिजनों को नहीं मिलने दिया गया मरीज सेपरिजनों ने कहा कि इलाज के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को धर्मवीर से मिलने नहीं दिया गया और जब परिवार के सदस्यों को शक हुआ तो उन्होंने कहा कि उनके मरीज को कोई भी आराम नहीं हुआ है वह उसे रेफर कर दें.परिजनों के मुताबिक रेफर करने की बात पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके मरीज की मौत हो चुकी है जिसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा और सभी गेट को बंद कर दिया. लोग अस्पताल के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए. परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.परिवार के सदस्यों का आरोप है कि 10 दिन पहले जब धर्मवीर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी थी. फिर बाद में जानकारी दी कि उनके दिमाग की नस फट चुकी है और ऑपरेशन करना बहुत जरूरी है जिसके बाद ऑपरेशन करवाया गया.परिजनों ने कहा, हम जब भी मिलने के लिए जाते थे तो हमें मिलने नहीं दिया जाता था. परिवार का आरोप है कि उनके मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी और जानबूझकर डॉक्टरों ने मृतक का इलाज किया, ताकि वह लाखों रुपए का बिल बना सकें और 10 दिन का बिल उन्होंने 14 लाख रुपए तक पहुंचा दिया. परिजनों ने कहा, एक गरीब परिवार इतना बड़ा बिल कहां से देगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button