ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

VTR के बाघ को गोली मारने का आदेश, 5 लोगों की जान ले चुका है आदमखोर बाघ

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बीते ढाई महीने में 5 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर बाघ को गोली मारने का आदेश दिया गया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के इस बाघ को शूट करने की अनुमति दे दी है। वाइल्ड लाइफ वार्डन की ओर से पत्र लिखककर बाघ को गोली मारने का आदेश मांगा गया था। बता दें कि आदमखोर बाघ ने शुक्रवार सुबह ही रामनगर में शौच पर गए एक शख्स को शिकार बना लिया। एक दिन पहले ही घर में सो रही 12 साल की बच्ची को भी मार डाला था।
चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता ने एनटीसीए को पत्र लिखकर बाघ को मारने का आदेश मांगा। इसके बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की ओर से इस बाघ को शूट ऑर्डर जारी कर दिया गया। अब बाघ मिलते ही उसे गोली मार दी जाएगी। वार्डन ने बताया कि बाघ को मारने का आदेश जारी करने का अधिकार सिर्फ एनटीसीए को ही है।
इससे पहले रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने माइक से क्षेत्र में घोषणा कर बाघ को मारने की अनुमति मांगने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डीएम कुंदन कुमार ने एनटीसीए व वन विभाग को पत्र लिखकर बाघ को मारने के लिए पत्र लिखा है।बता दें कि रामनगर में बाघ के हमले से लोगों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर भारी हंगामा किया।
बता दें कि 26 दिनों तक बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए रेस्क्यू अभियान चला लेकिन करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी, कर्मचारी, शूटर, एक्सपर्ट भी उसे नहीं पकड़ पाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि 12 जुलाई से अब तक बाघ पांच लोगों को मार चुका है। दो लोग उसके हमले से बच चुके हैं। बुधवार की रात 12 बजे के आसपास रामनगर के ही सिंगाही गांव में घर के अंदर सो रही किशोरी बगड़ी कुमारी को बाघ उठा ले गया। पिता समेत परिजन किशोरी को बचा नहीं पाए। अब इस घटना के अगले ही दिन शुक्रवार को एक और व्यक्ति को बाघ के मारने से लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

Related Articles

Back to top button