ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

कर्नाटक में सिद्दरमैया या शिवकुमार विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम की घोषणा आज

 कनार्टक में जनता ने तो अपना जनादेश कांग्रेस को दे दिया लेकिन कांग्रेस अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि राज्‍य की सत्‍ता की चाबी किस नेता को सौंपें। सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार दोनों सीएम पद की दौड़ में हैं और दोनों में से किसे चुना जाए, इस पर पसोपेश बना हुआ है। हालांकि अब यह समाप्‍त हो जाएगा। बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार शाम को होने जा रही है, जिसमें सीएम का नाम तय होना है। इन दोनों नेताओं के सीएम पद की दावेदारी से पीछे नहीं हटने के चलते पार्टी हाईकमान मंगलवार को सीएम के चेहरे पर अंतिम फैसला नहीं कर पाया। बुधवार को हाईकमान नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर देगा और इसके बाद बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाकर औपचारिक एलान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नेताओं के बीच बैठकों का दौर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यहां मुख्यमंत्री तय करने को लेकर पार्टी नेताओं के बीच चले बैठकों के दौर में पूर्व सीएम सिद्दरमैया और कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार से भी चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मियों का सुबह से देर रात तक जोर रहा मगर पार्टी हाईकमान कर्नाटक की नई सरकार के नेतृत्व पर अंतिम निर्णय नहीं कर पाया। बेंगलुरु से मंगलवार दोपहर दिल्ली पहुंचे शिवकुमार की शाम पांच बजे खरगे से उनके घर पर मुलाकात हुई।

पार्टी अध्‍यक्ष से चल रही चर्चा

शिवकुमार की कांग्रेस अध्यक्ष से आधे घंटे हुई चर्चा के तुरंत बाद शाम छह बजे सिद्दरमैया खरगे के आवास पर पहुंचे और उनके साथ करीब घंटे भर बातचीत की। इस बातचीत को लेकर पार्टी की तरफ से किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई मगर समझा जाता है कि सिद्दरमैया ने शिवकुमार के दबावों के बावजूद मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हटने का साफ संदेश दे दिया।

Related Articles

Back to top button