ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

गृह मंत्री अमित शाह ने डेयरी सहकारी सम्मेलन का किया उद्घाटन…

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सिक्किम के गंगटोक पहुंचे। यहां सैंकड़ों लोग सड़क किनारे उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। इसके बाद अमित शाह गंगटोक के राजभवन पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे।
तय कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री शाह ने गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 65,000 सक्रिय PACS (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) स्थापित करने का निर्णय लिया है। हमने तय किया है कि 5 साल के भीतर प्रत्येक पंचायत में एक पैक्स और एक डेयरी होगी। उन्होंने कहा, अब तक सहकारिता कृषि विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा चलता रहा है, लेकिन सहकारिता के माध्यम से देश के किसानों, शिल्पकारों, मछुआरों, आदिवासियों को सशक्त करने काम हो, इसके लिए सहकारिता मंत्रालय की विवेचना की जानी चाहिए। शाह ने कहा, आजादी के 75 साल में, पूर्वोत्तर को केवल एक पर्यटन स्थल माना जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर का वास्तविक विकास शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button