ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा पर कोरोना का संकट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से यात्रा को रद्द करने की अपील ।

चीन समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है. चीन के हालातों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज यानी बुधवार (21 दिसंबर) को कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने की अपील की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की है. चिट्ठी में उन्होंने लिखा है, "यदि यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए." कोविड नियमों का हो सख्ती से पालन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' से कोरोना फैलने के खतरे पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, "चूंकि कोरोना महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है, इसलिए देशहित में 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है. राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो. यात्रा से जुड़े लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कराया जाए." इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही यात्रा से जुड़ने की अनुमति देने की अपील की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button