ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
धार्मिक

अयोध्या में बनकर तैयार हुआ एयरपोर्ट, इस तारीख से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

इंदौर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम लगभग पूरा होने की ओर है। 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। राम मंदिर के बनने से अयोध्या का आर्थिक विकास जोर पकड़ रहा है। अयोध्या में जल्द ही भक्त हवाई जहाज से भी आ सकेंगे। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। 30 दिसंबर को दिल्ली से पहली उड़ान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बताया कि अभी अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान की शुरूआत होगी।

25 दिसंबर को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इस दौरान 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रशाशन तैयारियां कर रहा है।

इंडिगो अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू करेगी

इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि वह 30 दिसंबर 2023 को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। यह उद्घाटन उड़ान होगी। कंपनी व्यावसायिक उड़ान की शुरूआत 6 जनवरी से करेगी।

Related Articles

Back to top button