ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मासूम बच्ची की हत्या पर चौंकाने वाला खुलासा, खून के रिश्ते ने किया था रेप के बाद कत्ल, अब मिली सजा-ए- मौत

ग्वालियर। ग्वालियर में जून 2022 में मासूम बच्ची के अपहरण कर रेप और हत्याकांड के आरोपी को ग्वालियर जिला अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। 26 जून 2022 को ग्वालियर के हजीरा इलाके से 10 साल की एक मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गई थी। बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसके अपहरण का केस हजीरा थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद 2 दिन बाद बच्ची की लाश विष्णुपुरम इलाके में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से निर्वस्त्र हालत में बरामद हुई थी। पुलिस ने बच्ची के शव का पीएम कराया तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोट कर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह खुलासा हुआ कि बच्ची को उसके पिता के मामा लेकर गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपने रिश्ते के दादा कल्लू राठौड़ उर्फ कल्ला के साथ जाती हुई नजर आई। जबकि बच्ची की तलाश और बच्ची के दाह संस्कार के वक्त आरोपी कल्ला राठौड़ दुखी होने का नाटक करता रहा। पुलिस ने कल्ला राठौड़ को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया था।

इस मामले की सुनवाई के दौरान जिला अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी कल्ला राठौड़ को मृत्युदंड की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने सजा सुनाते वक्त विशेष टिप्पणी करते हुए यह भी कहा है कि मासूम बच्ची या महिला कोई सामान्य नहीं होती है वह अर्धनारीश्वर होती है ऐसे में समाज के अंदर बढ़ रहे महिला अपराधों को देखते हुए आरोपियों को सख्त सजा देना बेहद जरूरी है यही वजह है कि उसे सजा-ए- मौत सुनाई गई है।

Related Articles

Back to top button