ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बरमान से नरसिंहपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 लोग घायल, सभी का इलाज जारी।

नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश में लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है. फिलहाल आज सुबह फिर एक हादसे की खबर सामने आई, जहां बरमान से नरसिंहपुर आ रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, इसके साथ ही इस हादसे में चार यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल व 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है.दरअसल रविवार को सुबह एक बसबरमान से नरसिंहपुर की ओर आ रही थी, तभी फोर लाइन स्थित कपूरी चौराहे के पास बस हो गई और पलट गई. हादसे के समय बस में 25 लोग सवार थे. हालांकि राहत की बात है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस पलटने से केवल यात्री घायल हुए. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल व 108 एंबुलेंस सेवा पहुंची, 108 एंबुलेंस सेवा के EMT हेमंत प्रजापति, देवाशीष नागवंशी, Pilot शेख इस्लाम, किशोर खंपारिया आदि ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार के साथ सभी को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया. हादसे में 4 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है.हादसे की जांच में जुटी पुलिस:मामले पर पुलिस का कहना है कि "आज सुबह बस पलटने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है. इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात चल रही है, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि किन कारणों की बजह से ये हादसा हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button