ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गर्दन में कैंची घोंपकर युवती की हत्या, लिव इन पार्टनर को तलाश रही इंदौर पुलिस

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में लिव इन पार्टनर युवती की हत्या कर फरार हो गया। उसने गर्दन में कैंची घोंपी और युवती को तड़फता हुआ छोड़ गया। शनिवार को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक थाने पहुंचा और पुलिस को खबर दी। अंकसूची से युवती की तो पहचान हो गई लेकिन युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, शव मरीमाता (जबरन कालोनी) में त्रिलोकचंद के मकान में बने कमरे में मिला है। पुलिस और एफएसएल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तो देखा युवती की गर्दन में कैंची घोंपी हुई है। शव देखने से पता चला रहा था कि युवती की दो दिन पूर्व हत्या हुई है। घटना स्थल पर शराब की बोलतें और खाना पड़ा हुआ था। सामान की तलाशी लेने पर बैग से निकिता प्रजापति के नाम की अंकसूची मिली। एक्सीडेंट की एक एफआइआर की प्रति भी मिली जो निकिता द्वारा लसूड़िया थाने में दर्ज करवाई गई थी। वह मूलत: कैसली जमुनिया (सागर) की रहने वाली थी।

चार दिन पहले ही रहने आए थे

टीआइ आमोदसिंह राठौर के मुताबिक, मकान मालिक त्रिलोकचंद ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती 5 व 6 दिसंबर की दरमियानी रात चने वाले के माध्यम से आए थे। चने वाला उसका पुराना किरायेदार है। बात हुई थी कि एक दो दिन में अग्रिम राशि जमा कर अनुबंध करवा लेंगे। उन्होंने आइडी देने के लिए भी कहा था। इसके बाद दोनों को कभी देखा ही नहीं। शनिवार को बदबू आने लगी तो त्रिलोक ने झांककर देखा। टीआइ के मुताबिक, हत्या करने वाला युवक स्कूटर से भागा है।

बस में से गिरने से युवक की मौत, ड्राइवर-क्लीनर ने नहीं रोकी गाड़ी

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में मिली लाश का मामला दुर्घटना का निकाल। बस चालक की गलती से युवक की मौत हुई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कर रही है। पुलिस को 30-35 वर्षीय युवक का शव बिचौली मर्दाना रोड़ पर मिला था। काफी मशक्कत के बाद जानकारी मिली कि वह देवास-इंदौर चलने वाली बस से गिरा था। चालक व परिचालक ने घायल को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button