ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत इन हस्तियों को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, 7000 लोग आमंत्रित किए जा रहे।

अयोध्याः 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है. कार्यक्रम के लिए 7000 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं. जिन वीवीआईआईपी को निमंत्रण भेजे गए हैं उनमें अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत कई हस्तियां शामिल हैं. इन सितारों के भी कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है. सूत्रों की माने तो ट्रस्ट द्वारा विशेष अतिथियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रित किया जा रहा है.सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी के अलावा विभिन्न फिल्मी सितारों खिलाड़ियों को भी निमंत्रित किया गया है. श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 7000 लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. इसमें PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, सिनेमा जगत से कंगना रनौत, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सिंगर आशा भोंसले, देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी और रतन टाटा समेत 3 हजार VVIP शामिल हैं.इसके अलावा मीडिया के लोगों को बुलाया गया है. देशभर से 4000 साधु-संतों को बुलाया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को बुलाने का प्रयास है. 50 कारसेवकों के परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने आंदोलन के दौरान जान गंवाई थी. न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों और कवियों को भी न्यौता विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार, हमने उन पत्रकारों को भी बुलाया है, जिन्होंने राम मंदिर की हमारी यात्रा में समर्थन किया. उनके (पत्रकारों) बिना राम मंदिर के लिए यह संघर्ष अधूरा था. इसके अलावा संतों, पुजारियों, शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं और पूर्व सिविल सेवकों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों, न्यायाधीशों, वकीलों, वैज्ञानिकों, कवियों, संगीतकारों और पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हस्तियों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चर्चा इस बात की भी है की तमाम ऐसे राजनीतिक दल के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाने वाला है जो अभी तक विपक्ष की राजनीति में रहे हैं लेकिन भगवान राम में उनकी आस्था को देखते हुए उन्हें भी निमंत्रित किया जाने की योजना है हालांकि उनके नाम अभी ट्रस्ट ने जाहिर नहीं किए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button