ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पत्नी को अमेरिका ले जाकर किया प्रताड़ित, घर से निकाला, बिना तलाक कर रहा था दूसरी शादी

जबलपुर। एक निजी कंपनी में कार्यरत भारतीय इंजीनियर का अमेरिका तबादला हुआ तो वह अपने साथ पत्नी को भी ले गया। वहां उसे प्रताड़ित किया। घर से निकाल दिया। दोनों बच्चों से मिलने नहीं दिया। पत्नी किसी तरह अमेरिका से अकेली भारत लौटी। फिलहाल मायके में रह रही है। गुरुवार को उसे पता चला कि पति भारत आया है और उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा है तो महिला स्वजनों के साथ शुक्रवार को अधारताल थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि विदिशा के वार्ड क्रमांक 30 शेरापुर निवासी शैली श्रीवास्तव (43 वर्ष) का विवाह 16 फरवरी 2005 को महाराजपुर पुनीत नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अमन श्रीवास्तव से हुआ था। एक इंटरनेशनल कंपनी में इंजीनियर अमन की उस वक्त पोस्टिंग भोपाल में थी।

शैली पति के साथ रहने भोपाल चली गई। वहां से पांच माह बाद अमन का ट्रांसफर नोएडा फिर बेंगलुरु और बाद में नोएडा हो गया, लेकिन जब अमन का तबादला अमेरिका हुआ तो वह खुद तो अमेरिका चला गया लेकिन शैली को अधारताल स्थित ससुराल भेज दिया। शैली यहां लगभग सात माह रही।

अमन उसको लेकर अमेरिका चला गया। आरोप है कि अमेरिका में शैली ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद से अमन द्वारा शैली को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग की जाने लगी। पति दूसरी शादी की धमकी देने लगा।

अमेरिका में रहने के दौरान नीरज ने पत्नी शैली को 23 नवम्बर 2019 में घर से भगा दिया। उस वक्त शैली की मौसी का बेटा भी अमेरिका में था। वह मौसी की बेटे के पास रहने लगी। कुछ समय बाद टिकट के रुपयों की व्यवस्था होने के बाद शैली भारत लौटी और विदिशा स्थित अपने मायके पहुंची।

बच्चों तक से नहीं दिया मिलने दंपती के दो बच्चे हैं। बेटा अरनव 14 साल का है। जबकि बेटी एसनी 12 साल की है। पुलिस के अनुसार अमन ने बच्चों को अपने पास अमेरिका में ही रख लिया था। वह न तो शैली को बच्चों से बातचीत करने देता था और न ही मिलने देता था।

शादी शैली का आरोप है कि अमन भारत लौटा है। उसको तलाक दिए शनिवार को दूसरा विवाह कर रहा था। इसकी जानकारी लगते ही शैली और परिजन जबलपुर पहुंचे और अधारताल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अमन के घर पहुंची। जहां हंगामा चलता रहा।

शैली की रिपोर्ट पर पति अमन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। अमन बिना तलाक के दूसरा विवाह कर रहा है। मामले को जांच में लिया गया है। विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

-विजय कुमार विश्वकर्मा, थाना प्रभारी, अधारताल

Related Articles

Back to top button