ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

‘जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी’, 200 करोड़ की नकदी बरामद करने पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘मोदी की गारंटी’ है कि उन्हें लोगों से लूटा गया एक-एक पैसा लौटाना होगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें दावा किया गया है कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े एक कारोबारी समूह के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग ने 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद की है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ कई इमोजी भी लगाई। खबर में नोटों से भरी कई अलमारियों की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए विपक्षी दलों पर निशाना साधना तेज कर दिया है।

PunjabKesari

मोदी ने पिछले दिनों आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता की खुशफहमी में रह सकते हैं, लेकिन लोगों को उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहना चाहिए क्योंकि 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही थी। उस पोस्ट का शीर्षक था ‘मेल्टडाउन-ए-आजम’ और इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हिंदी भाषी राज्यों में क्षेत्रीय विभाजन को भड़काने और मतदाताओं का अपमान करने के लिए ‘बहाने’ और ‘पारिस्थितिकी तंत्र’ के कथित प्रयासों का हवाला दिया गया है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है और इसे उसके लिए सांत्वना जैसा बताया जा रहा है। मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता में खुश रहें। लेकिन… उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें। 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं छूट सकती। साथ ही, लोगों की बुद्धिमत्ता ऐसी है कि उन्हें आने वाले कई और ‘मेल्टडाउन’ (तगड़े झटकों) के लिए तैयार रहना होगा।” किसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई यह अभिव्यक्ति लीक से हटकर थी, क्योंकि उन्होंने इस जवाब में सोशल मीडिया आक्रामकता की अभिव्यक्ति वाले इमोजी भी पोस्ट किए जबकि आमतौर पर वह ऐसा नहीं करते हैं।

Related Articles

Back to top button