ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

गुरुग्राम में कार की छत पर हीरोपंती करता दिखा शख्स , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुरुग्राम: गुरुग्राम में चलती कार की छत पर बैठकर हीरोपंती करना एक शख्स को महंगा पड़ा गया। दरअसल, कार की छत पर  शराब पीते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो क्लिप में एक अज्ञात व्यक्ति गोल्फ कोर्स रोड पर यातायात के बीच अपनी कार की छत के ऊपर बैठकर कथित तौर पर शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति पहले चलती कार का छत खोलकर बाहर निकला और फिर उसपर बैठ गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार बल्लभगढ़ प्राधिकरण में रौनक बिस्ला के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक मनोज की शिकायत पर सेक्टर 56 पुलिस थाना में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 336 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button