ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

आज की जीत ऐतिहासिक है, इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है : PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत में यहां काफी भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी के वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते नजर आए। पीएम मोदी के पहुंचने पर जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया।

भाजपा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, भारत माता की जय। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आवाज तेलंगाना तक पहुंचनी चाहिए। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जीत ऐतिहासिक है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना की जीत हुई है। ‘विकसित भारत’ की आवाज जीत गई है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की जीत हुई है।

‘आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है’

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है। आज हर वंचित के मन में भावना है- वो खुद जीता है। आज हर किसान यही सोच रहा है- वो खुद जीता है। आज हर आदिवासी भाई-बहन ये सोचकर खुश है कि वो खुद जीता है। पीएम ने कहा, ”आज हर एक फर्स्ट टाइम वोटर गर्व से कह रहा है ​कि वो खुद जीता है। इस जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है। इस जीत में बेहतर भविष्य का सपना देखने वाला हर युवा अपनी जीत देख रहा है। हर वो नागरिक इसे अपनी सफलता समझ रहा है, जो 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र देखना चाहता है।”

आज की जीत ने 2024 की गारंटी भी दे दी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी भी दे दी है। यहां पीएम मोदी का इशारा लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने से था। अगर 2024 में पार्टी जीतती है तो केंद्र में यह भाजपा की हैट्रिक ही होगी। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि आज देश के युवाओं में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकाक्षाएं समझती है, उनके लिए काम करती है। देश का युवा ये जानता है कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती हैं, युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने बहुत बड़ी जीत : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कार्यक्रम में कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि आज जब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं, तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने एक बहुत बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे खुशगवार समय में, मैं अपनी ओर से और आप सभी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस कार्यक्रम में ​हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।

Related Articles

Back to top button