ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

Kalashtami 2023: कालाष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार करें, इन चीजों का दान, प्राप्त होगा दोगुना पुण्य

वृषभ राशि

कालाष्टमी पर वृषभ राशि के जातकों को चीनी, नमक, आटा, दूध, सूजी आदि चीजों का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कालाष्टमी पर साबुत मूंग, हरी सब्जियां, मौसमी हरे फल आदि का दान करना चाहिए।

कर्क राशि

कालाष्टमी पर कर्क राशि के जातकों को चावल, चीनी, दूध आदि का दान करना चाहिए। इस दिन आप खीर बनाकर किसी जरूरतमंद को खिला सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को कालाष्टमी की तिथि पर गुड़, शहद और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।

कन्या राशि

कालाष्टमी पर कन्या राशि के जातकों को शादीशुदा महिलाओं को हरी चूड़ियां देनी चाहिए। साथ ही गौशाला में चारे के लिए आप पैसे भी दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को काल भैरव देव की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी तिथि के दिन गरीबों को सफेद कपड़े का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

कालाष्टमी पर वृश्चिक राशि के जातकों को काल भैरव देव को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में बांट देना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कालाष्टमी पर पीले रंग के फल, बेसन, चने की दाल आदि का दान करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को कालाष्टमी की तिथि पर साबुत उड़द, कंबल और काले रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को काल भैरव देव की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी पर चमड़े के जूते-चप्पल का दान करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को काल भैरव देव को प्रसन्न करने के लिए कालाष्टमी पर पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में मंदिर परिसर में बांटें। केसर युक्त दूध भक्तों को बांटना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button