ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बागेश्वर धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में 220 लोगों ने की घर वापसी।

छतरपुर। मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में नवकुंडीय यज्ञ के समापन पर सागर जिले के टपरियन, बनापुर, बम्हौरी, चितोरा गांव से चार बसों में पहुंचे 220 लोगों ने सनातन धर्म को पुन: अपनाकर घर वापसी की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को मंच पर बुलाया। बागेश्वर धाम के मीडिया समन्वयक कमल अवस्थी ने बताया कि घर वापसी के लिए आए लोगों को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर शास्त्री ने आशीर्वाद स्वरूप पीली पट्टिका पहनाकर उनकी घर वापसी कराई। इनमें कुल 62 परिवारों को लोग शामिल हैं। ये लगभग दो साल से मिशनरियों के संपर्क में आकर चर्च जाने लगे थे। इन लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन अब वे अपने मूल धर्म में वापस आ गए हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर में बड़ी संख्‍या में लोग बसों में सवार होकर बागेश्‍वर धाम पहुंचे। यहां पिछले कुछ दिनों से सामूहिक विवाह के साथ ही अन्‍य धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं। पंडित धीरेन्‍द्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने घर वापसी करने वालों को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button